सही मायने कहां जाए तो राहुल गांधी सनातन संस्कृति से नफरत करते हैं: कंवरपाल गुर्जर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2024 - 08:34 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी के उस बयान को गैर जिम्मेदाना  बताया है, जिसमे राहुल गांधी ने हिंदू समाज समाज को कथित तौर पर हिंसक बताया था।

चंडीगढ़ में कृषिमंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि इससे पहले भी राहुल गांधी इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान दे चुके हैं। पहले उन्होंने भगवान आतंक शब्द का इस्तेमाल सनातन धर्म के लिए किया था।  इसके अलावा हिंदुत्व के खिलाफ भी काफी बयान दिए हैं। सही मायने कहां जाए तो राहुल गांधी सनातन संस्कृति से नफरत करते हैं। वहीं दूसरी शंकर भगवान की फोटो लगाकर ड्रामा करते हैं। 

उन्होंने कहाकी सही मायने सनातन संस्कृति जितनी उदार है, उसका कोई मुकाबला कोई भी अन्य धर्म नहीं कर सकता है। सनातन धर्म का मानना है कि परमात्मा एक है। जगतगुरु शंकराचार्य ने जीने के 6 दर्शन बताए थे। वही एक अन्य ऋषि चावक ने कहा था कि परमात्मा नहीं है। लेकिन सनातन धर्म में इस मत को भी मान्यता मिली है। वही दार्शनिक ओशो का कहना था कि धर्म को मानना जरूरी नहीं है बल्कि उसको जानना जरूरी होता है।

कंवरपाल गुर्जरने कहा कि जब पार्सियों के ऊपर दुनिया के कई देशों में हमले होने लगे तो उन्होंने भारतमे भारत में शरण ली थी। पारसी समाज आज भी हिंदुत्व का सम्मान करते हैं।

सरपंचों को लेकर मंगलवार को की गई की घोषणाओं का कृषि मंत्री समर्थन किया है। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि साल 2014 से पहले कांग्रेस सरकार में सरपंचों की खर्च की सीमा 5 लाख की थी। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे बढ़ाकर 10 लाख किया था। बाद में दोबारा बढ़ोतरी करते हुए इसे 20 लाख कर दिया था। इसके बाद में बढ़कर 5 लाख कर दिया था। लेकिन जब सरकार को लगा की नई व्यवस्था से गांव के विकास में तेजी नहीं आएगी, तो उसे दोबारा बहाल कर दिया गया। सरपंच हमेशा ही गांव के विकास के लिए अहम भूमिका में होते हैं। 

विपक्ष की तरफ मुख्यमंत्री की घोषणाओं को चुनावी घोषणा बताने को भी कृषि मंत्री ने गलत बताया। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि घोषणाएं तोकांग्रेस सरकार में होती थी। आज बीजेपी जो वादे या घोषणाएं करती है उनका पूरा भी करके दिखाती है।  किसानों के 1100 करोड रुपए के ब्याज माफी, किसानों के खाते में सीधा भुगतान, वैकल्पिक फसल उगाने पर ₹7000 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि, फसल खराबे का मुआवजा बढ़ाकर 15000 करना, 14 फसलों को MSP में खरीदना। यह सब बीजेपी घोषणाएं थी और पूरा करके भी दिखाया था।

हरियाणा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के सवाल पर कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि उम्मीद है कि इस मसले पर पार्टी वाला कमान जल्दी कोई फैसला ले लेगा। आमतौर पर भारतीय जनता पार्टी में एक व्यक्ति एक पद की प्रणाली लागू होती है। लेकिन नया सैनी को पहले हरियाणा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। बाद में उनके टैलेंट को देखते हुए मुख्यमंत्री बना दिया गया। बदलाव लोकसभा चुनाव के दौरान ही हुआ था। इसलिए एक व्यक्ति के पास दो पद हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static