इनेलो-भाजपा को लेकर करण दलाल ने दी गाली, अभय को 'देवीलाल का कलंक' बताया (VIDEO)

9/23/2018 8:36:19 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): हाल ही में हुए जूता प्रकरण के बाद अभय चौटाला व करण दलाल एक दूसरे के गढ़ में जाकर एक दूसरे को ही ललकार रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता करण सिंह दलाल ने अपने बयान में तारीख बता कर सिरसा आने की बात कही थी। सो आज 23 सिंतबर को करण दलाल सिरसा पहुंचे, यहां दलाल ने नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला को चुनौती दी है कि अगर अभय चौटाला में दम है तो इस्तीफा दे। इस दौरान दलाल ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। दलाल ने भाजपा पर विवादित टिप्पणी करते हुए भाजपा  के लिए इनेलो की रखैल शब्द का प्रयोग किया।



दलाल ने कहा कि अभय चौटाला भाजपा गुलाम है। उन्होंने कहा, भाजपा और इनेलो के छुपे हुए गठबंधन को प्रदेश भर के हर जिले में जाकर उजागर करूंगा। दलाल ने कहा अभय चौटाला में गोली चलाने की हिम्मत नहीं है, तो मैं उन्हें एक चुनौती देता हूं। पलवल से इस्तीफा देता हूं, अभय चौटाला इस्तीफा दे, अभय चौटाला की मर्जी है चाहे तो पलवल से चुनाव लड़ ले या मुझे कहे मैं इसके हलके से चुनाव लड़ लेता हूं, उसके बाद पता लग जाएगा। वहीं कर्ण दलाल ने कहा कि अभय चौटाला चौधरी देवीलाल के नाम पर कलंक है।

इस दौरान कर्ण दलाल ने भाजपा पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी वक्त भाजपा इनेलो की रखैल रही तो कभी भाजपा बंसीलाल की पार्टी की रखैल रही, अब भाजपा अपना धर्म न निभाकर ऐसा काम कर रही है।



जूता प्रकरण पर बोले तंवर
वहीं सिरसा में प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने कहा कि विधानसभा में जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्हेंने कहा कि इस मामले में एक ही व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई क्यों हुई। विधानसभा का कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जूता कांड में अभय सिंह चौटाला भी बराबर का दोषी है। उन्होंने कहा कि दलाल ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और अब कोर्ट ही आगे फैसला करेगा। 

Shivam