कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल ने सीएम खट्टर को कहा नपुंसक

6/11/2018 9:37:47 PM

पलवल(दिनेश कुमार): पलवल से कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहराल का पलवल में आयोजित रोड शो पूरी तरफ से फ्लाप साबित हुआ। लोगों से पैसा उगाकर रोड शो में स्वागत द्वार लगाए गए। दलाल ने अपनी मर्यादा लांघते हुए सीएम को नंपुसक तक कह डाला। जब दलाल भाजपा के नेताओं पर आरोप लगा ही रहे थे उसी समय भाजपा के तमाम नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी रेस्ट हाउस पहुंच गए, जहां पर कांग्रेस नेता करण दलाल और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर हाथ मिलाते नजर आए।

पलवल से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि पलवल में हुए मुख्यमंत्री के रोड़ में उम्मीद के मुताबिक लोगों की भीड़ नहीं जुट पाई  मुख्यमंत्री ने रोड शो के बाद में पलवल जिला के लिए कोई सौगात नहीं दी। जबकि मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पलवल शुगर मिल की पिराई क्षमता को दोगुणी करने, यमुना नदी पर बैराज बनाने तथा पलवल शहर में कम से कम सात सीवरेज प्लांट लगाने की घोषणा करनी चाहिए थी।

दलाल ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीब लोगों और दुकानदारों से स्वागत गेट लगाने के नाम पर अवैध वसूली की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पलवल जिले में विकास कार्य नहीं किए गए। कांग्रेस के समय में पलवल में ट्रांसपोर्टनगर बनाने, किसान भवन का निर्माण करने तथा गांव घुघेरा में खेल स्टेडियम बनाने की योजना बनाई थी। लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद इन योजनाओं पर काम बंद कर दिया गया। भाजपा सरकार पलवल जिला के साथ सौतेला व्यवाहर कर रही है।

Shivam