करण सिंह दलाल ने गलत तरीके से टिकट वितरण के लगाए आरोप, हाईकमान को दी चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2024 - 04:42 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी)कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा उम्मीदवारों की टिकट की घोषणा कर दी है, लेकिन टिकट मिलने के बाद कांग्रेस में लगातार घमासान जारी है। चाहे फिर हिसार से बीरेंद्र सिंह की बात हो या फिर भिवानी-महेंद्रगढ़ से किरण चौधरी की, लेकिन अब फरीदाबाद की लोकसभा सीट पर भी बगावती सुर दिखाई देने लगे है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते दिखाई दे रहे हैं।

फरीदाबाद लोकसभा में कांग्रेस की टिकट न दिए जाने पर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के बगावती सुर दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण गलत तरीके से किया गया है। जिसका फरीदाबाद की जनता में विरोध दिखाई दे रहा है। उन्होंने पार्टी हाईकमान से टिकट को बदलने की मांग की है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक पर लगाए आरोप

वहीं मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक और कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो सभी भाजपा के साथ मिलकर फरीदाबाद को लूटने का काम कर रहे है। करण दयाल ने कहा कि ऐसे कांग्रेसियों की वजह से कांग्रेस को भारी नुकसान हो रहा है, क्योंकि उनका कांग्रेस के साथ सिर्फ एक दिखावा है वो भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में कार्य करते हैं, इसलिए उन्होंने पिछले 2 साल से उन लोगों की सभा में जाना छोड़ रखा था।

हाईकमान को दी चेतावनी

उन्होंने पार्टी हाईकमान को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी लोकसभा की पंचायत बड़ी-बड़ी ताकतों को झुकाना जानती है। पंचायत के नुमाइंदे पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर इस बात पर फैसला लेंगे कि उन्हें कांग्रेस की टिकट मिलती है या नहीं या फिर करण सिंह दलाल किस पार्टी से लोकसभा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static