करेटा गाड़ी सवार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस ने लिया हिरासत में

1/14/2021 1:47:17 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में एक करेटा गाड़ी पर सवार व्यक्ति ने शहर के बीचों बीच कई वाहनों को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद भारी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी दौरान पुलिस ने इस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।


यमुनानगर में करेटा गाड़ी सवार आज सुबह प्यारा चौक के निकट अचानक बाइक व कारों को टक्कर मारी, जिसके बाद क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के मालिकों ने उसे घेर लिया। इस हादसे में 3 लोग घायल भी हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। घायलों ने बताया कि उनकी बाइक व गाड़ियों को टक्कर मारी गई। कुछ लोग घटनास्थल पर यह बता रहे थे कि टक्कर मारने वाला व्यक्ति नशे में था, जबकि कुछ का कहना था कि उसे दौरा पड़ा हैै। घटना की सूचना मिलने के बाद यमुनानगर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान जहां घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया वहीं आरोपी करेटा गाड़ी के चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई।

 

Manisha rana