कैप्टन अभिमन्यु पर लगाए सभी अारोप झूठे हैं: कर्णदेव कम्बोज

12/8/2016 3:56:18 PM

करनाल (कमल मिड्ढा): राज्य मंत्री कर्णदेव आज करनाल के सैक्टर 1 2 3 दिवसीय में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे मंत्री कर्णदेव कम्बोज ने शिरकत की। मीडिया से बातचीत में कम्बोज ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु के उपर जो खनन मामले में आरोप लगे है वह झूठे हैं। किसी के उपर आरोप लगाने से तब तक कोई भी आरोपी नहीं होता जब तक उस पर कोई अारोप सिद्ध न हो। 


इसके अालावा मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने गीता जयंती महोत्सव में लगी प्रदर्शनी का निरिक्षण भी किया और जानकारी भी ली। कम्बोज ने कहा कि आज पूरा देश गीता जयंती मना रहा है। जिस को आम लोगों ने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। गीता की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में गीता महोत्सव मनाया जा रहा है। करनाल में भी इसकी आज से शुरुआत की गई है जो तीन दिनों तक चलेगा।