करनाल पार्षद के पति समेत जुअा खेलते 8 काबू

12/6/2016 9:08:27 AM

करनाल (कमल मिड्ढा): करनाल एस.पी पंकज नैन ने सी.आई.ए स्टाफ के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई करते हुए सैक्टर-12 के एक SCO में राम नगर से पार्षद डिम्पल रानी के पति हरीश उर्फ बिट्टू को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिट्टू के साथ अन्य 8 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी अारोपी अच्छे घरानों से है।

जानकारी के मुताबिक ये लोग 2 हजार रुपए की नई करेंसी से जुअा खेल रहे थे। कार्रवाई होते ही जुआरियों में हडकम्प मच गया। यहां पर लगभग एक लाख रुपए का जुआ खेला जा रहा था। इसके अलावा पुलिस ने बाहर खड़ी इकोस्पोर्ट पार्षद की गाड़ी से 2 - 2  हजार रूपए के नए नोटों की गड्डी जिसमे करीब डेढ़ लाख रूपए थे भी कब्जे में लिए है तथा मामला दर्ज कर अागे की कार्रवाई शुरू कर दी है।