शादी के डेढ़ महीने बाद ही युवती ने लगाया मौत को गले, देखें तस्वीरें

1/18/2017 7:07:31 PM

करनाल (कमल मिड्ढा):करनाल के सैक्टर 9 में आज बुधवार शाम एक नव विवाहिता ने फांसी लगा ली। मृतका की डेढ़ महीना पहले बैंक मेनेजर से शादी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आज शाम करनाल के सैक्टर 9 में एक नव विवाविहता मंजू ने अपने ही मकान में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से उतार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ऍफ़ एस एल टीम को भी बुलाया गया और सैम्पल लिए गए हैं।


विवाहिता मंजू के घरवालों ने दहेज़ मांगने का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि पांच लाख रूपये की एफडी दी गई थी। जबकि 15 लाख की मांग इस का पति करता था और आज उनको सुचना दी गई की उनकी लडकी ने फांसी लगा ली है। गौरतलब है कि मंजू की शादी अभी डेड महीना पहले ही बैंक मनेजर राजीव वधवा के साथ हुई थी। फिलहाल   मंजू ने क्यों फांसी लगाकर आत्म हत्या की ,इस की पुलिस जांच कर रही है। मंजू पढ़ी लिखी थी और प्रोफ़ेसर की नौकरी करती थी। परिवार वालों ने आरोप लगाया की उनको  कई बार शिकायत मिली थी कि उनकी लड़की को तंग किया जा रहा है। वह आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग कर रहे हैं।