साध्वी देवा ठाकुर ने चलाई शादी में गोलियां, 1 महिला की मौत (Watch Video)

11/15/2016 8:12:50 PM

करनाल (कमल मिड्ढा): हरियाणा की सी.एम. सिटी करनाल में आज एक शादी समारोह में उस वक्त मातम छा गया जब समारोह में डी.जे. पर डांस करते हुए शादी में बुलाई साध्वी देवा ठाकुर ने अपने हाथो से गोलियां चला दी। साथ में साध्वी के साथ आए 6-7 सुरक्षा कर्मचारियों ने भी गोलियां चलाई। जिस में एक महिला सहित चार  को गोलियां लगी। 1 महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डांस के दौरान चली गोलियां से कई लोग घायल हो गए। ऐसे में मौका पाकर साध्वी देवा ठाकुर अपने सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सभी हथियार लेकर फरार हो गई। करनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और मौके से दर्जनों गोली के चले खोल बरामद कर लिए हैं। वहीं अस्पताल के बाहर परिजनों में मातम पसरा हुआ है।  


रेलवे स्टेशन के पास शादी समारोह में हिन्दू वादी और मुस्लिम विरोधी बयानों को लेकर चर्चित व पूर्व में रही हिन्दू महासभा की उपाध्यक्ष व देवा इंडिया फॉउण्डेशन की अध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर को बुलाया गया था। जिसके साथ दर्जन भर हथियार बंद निजी सुरक्षा कर्मचारी भी थे। जिन्होंने साध्वी के साथ गोलिया चलाई। आमतौर पर साध्वी फेस बुक पर भी अपनी बंदूकों के साथ फोटोज हमेशा डालती रहती हैं।


करनाल पुलिस ने साध्वी देवा ठाकुर के व उनके आधा दर्जन निजी सुरक्षा कर्मचारियों के खिलाफ धारा 302 व आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया  है। पुलिस का कहना है कि साध्वी देवा ठाकुर को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।