प्रदेश की शुगर मीलों का किया जाएगा नवीनीकरण

12/15/2016 5:38:37 PM

करनाल (कमल मिड्ढा): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज सुबह करनाल लाइन पार एरिया को शहर से जोड़ने के लिए बनाए जाने वाले रेलवे अंडर पास का निरीक्षण किया। उन्होंने हांसी रोड पर बनने वाली सड़क को बनाने के लिए अधिकारीयों को आदेश भी दिए। करनाल में विकास कार्यों की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्यमंत्री ने यह दौरा किया था।
 

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि करनाल शुगर मिल का विस्तार करने व  उसकी कैपेसिटी बढ़ाने के लिए विचार किया जा रहा है। वही हरियाणा की सभी शुगर मीलों के नवीनीकरण और सुधार पर भी जल्द एक मीटिंग होगी। करनाल में तैनात होमगार्ड पुलिस की टुकड़़ी को पिछले 6 महीने से वेतन नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी समस्या का भी समाधान होगा।