ट्रेन में अवैध रूप से सामान बेचते 2 आरोपी गिरफ्तार

12/15/2016 11:13:20 PM

करनाल (सरोए): आर.पी.एफ. पुलिस ने ट्रेन में अवैध रूप से सामान बेचते 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आर.पी.एफ. चौकी इंचार्ज राजकुमार संधू ने बताया कि दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अवैध रूप से 2 व्यक्ति सामान बेच रहे थे। 


इस कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति बिना रेलवे की परमिशन के ट्रेन में सामान नहीं बेच सकता।