लगभग 1 महीने के बाद भी करनाल ट्रिपल मर्डर का अारोपी है पुलिस की गिरफ्त से बाहर

1/3/2017 4:20:24 PM

करनाल (कमल मिड्ढा): पिछले महीने की 8 दिसंबर को हुआ ट्रिपल मर्डर करनाल पुलिस के लिए नाक का सवाल बन गया है। एक महीना होने के बाद भी करनाल पुलिस मुख्य आरोपी कप्तान व उसके साथियों को गिरफ्तार करने में असफल रही है। एक महीने से मुख्य आरोपी फरार है जबकि पुलिस ने साजिश में शामिल व मुख्य आरोपी को मृतकों की मुखबरी करने वाले चार बदमाश युवकों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। जिन्होंने तीनो मृत युवकों की जानकारी आरोपियों का साथ दिया था। परन्तु कप्तान सिंह जो इस गोली काण्ड का मुख्य आरोपी है, उसकी गिरफ्तारी अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है। जिसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पीड़ित परिवारों व रोड समाज ने करनाल के नए एसपी जश्नदीप सिह से मुलाकात की, जिसके बाद पुलिस कप्तान ने उनको आश्वाशन दिया की मुख्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।