विज के खिलाफ पुलिस को शिकायत, देशद्रोह का मामला दर्ज करने की सिफारिश

1/14/2017 5:39:35 PM

करनाल: कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज पुनिया ने पुलिस को मंत्री अनिल विज के खिलाफ शिकायत दी। पंकज ने अपनी शिकायत में कहा कि अनिल विज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को खादी और भारतीय मुद्रा को जोड़कर जो अपमानजनक शब्द बोले हैं उस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। बाद में पत्रकारों से पुनिया ने कहा कि 26 जनवरी विज करनाल तिरंगा फैराने आ रहे हैं। इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया जाए। सरकार विज को तुरंत पद से बर्खास्त करें और कानूनी कार्रवाई भी करे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हरियाणा कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।