करनाल : नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, कई घंटे लगा रहा जाम

12/4/2020 10:37:14 AM

करनाल (विकास मैहला) : करनाल में देर रात नेशनल हाईवे पर एक हादसा हो गया। जहां लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर डिवाईडर से जा टकराई जिसके बाद ट्रैक्टर के 2 टुकड़े हो गए। हाईवे पर कई घंटे लम्बा जाम रहा। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ये हादसा मधुबन फ्लाईओवर के ऊपर दिल्ली से चंडीगढ़ जाते रोड पर हुआ। 

गनीमत ये रही कि हादसे में किसी को कोई गम्भीर चोट नहीं आई, हालांकि ट्रैक्टर ड्राइवर का कहना है कि पीछे से किसी ट्रक ने टक्कर मारी थी जिसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाडर में जा टकराया। 

Manisha rana