पांव फिसलने से नहर में गिरा युवक, पुलिस भर्ती की कर रह था तैयारी

12/25/2017 1:23:46 PM

करनाल(विकास): करनाल स्टौंडी के समीप पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक के परिजन अौर मौके पर पहुंची नहर में शव की तलाश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार स्टौंडी निवासी प्रवीण(17) हर रोज की तरह आज भी अपने 10-12 साथियों के साथ नहर के पास सुबह-सुबह दौड़ लगा रहा था। धुंध ज्यादा होने के कारण अचानक पीछे से एक बाइक आ गई। प्रवीण जैसे ही बाइक को साइड देने लगा उसका पैर फिसल गया अोर वह नहर में डूब गया। सभी युवक पुलिस अौर फौज की भर्ती के लिए यहां सुबह-शाम दौड़ लगाते हैं। साथियों ने युवक के परिजनों को सूचित किया। पुलिस भी सूचना के बाद मौके पर पहुंची। 

पुलिस गोताखोरों की सहायता से पर्वीण के शव की तलाश कर रही है। सर्दी का मौसम होने से पानी काफी ठंडा है जिसके कारण गोताखोरों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक युवक का शव नहीं मिला लेकिन पुलिस द्वारा तलाश जारी है।