करनाल : नारी निकेतन में लड़कियों ने किया हंगामा, मचा हड़कंप

8/8/2019 6:46:59 PM

करनाल (केसी आर्य): हमेशा से विवादों में रहने वाला करनाल नारी निकेतन में एक बार फिर हंगामा हुआ। नारी निकेतन में रह रही लडकियों ने हंगामा किया और हंगामे की वजह थी नारी निकेतन में मोबाइल का मिलना बताया गया है। मामले की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों को शांत करवाया। पुलिस का कहना है की नारी निकेतन में बिना सिम एक मोबाइल मिला था। जिसको रखने को लेकर हंगामा हुआ और शोर शराबा किया गया।



वहीं पुलिस का कहना है की लडकियों ने अपनी जायज मांग लिखकर सुप्रिडेंट को दी है जिसमे उन्होंने मांग की है कि हफ्ते में एक बार उनके परिवार व जानकारों से फोन पर बात होनी चाहिए और साथ ही खाना बनाने के लिए कोई मेड होना चाहिए। बता दे कि जानकारी अनुसार नारी निकेतन में 70 से ज्यादा लड़किया रह रही है जिसमे अधिकतर नाबालिक लड़कियां है जिनके सुधार के लिए उन्हें यहां रखा गया है।

Edited By

Naveen Dalal