वाह रे प्रशासन! पहले रजिस्ट्री की, फिर बिजली मीटर भी लगाया अब अवैध बता तोड़ दी कॉलोनी

3/11/2018 1:14:04 PM

करनाल(विकास मेहला): सीएम सिटी करनाल में प्रशासनिक अधिकारियों की तानाशाही से गरीबों के आशियाने उखाड़े जा रहे हैं। करनाल में अवैध कॉलोनियां बताकर प्रशासन ने वहां लोगों के घरों पर पीला पंजा चला दिया है। अपनी मेहनत-मजदूरी से बनाएं गए लोगों के घर कुछ ही पलों में नष्ट हो गई।  इस कार्य से लोगों में प्रशासन अौर सरकार के प्रति रोष है। यहां नगर निगम अौर पुलिस के कई अधिकारी तैनात हैं।

लोगों का कहना है कि यदि ये कॉलोनियां अवैध थी प्रशासन को उस समय एक्शन लेना चाहिए था जब ये कॉलोनियां काटी जा रही थी। लोगों का कहना है कि उनके मकानों की रजिस्ट्रियां हुई थी। इतना ही नहीं मकानों के इंतकाल तक हो चुके थे। लोगों को बिजली अौर पानी के भी क्नेकशन दिए जा चुके थे। 

लोगों ने खट्टर सरकार को कोसते हुए कहा कि अब खट्टर साहब कहां है, जो गरीबों को मकान देने की बात करते हैं आज उन्हीं का आशियाना तोड़ा जा रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि वे जांच करवाएं कि यदि ये कॉलोनियां अवैध थी तो इनकी रजिस्ट्रियां क्यों की गई अौर इंतकाल क्यों करवाए गए। यदि मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। यहां अौर भी अवैध कॉलोनियां हैं जिन्हें प्रशासन ने नहीं तोड़ा है। प्रशासन ने मेहनत से बनाए लोगों के घरों को कुछ पलों में तोड़ दिया। लोगों में प्रशासन अौर सरकार के प्रति रोष है। 

 
CM सिटी करनाल में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का पीला पंजा LIVE

CM सिटी करनाल में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का पीला पंजा LIVE

Posted by Punjab Kesari Haryana on Saturday, March 10, 2018