करनाल लाठीचार्ज: बयान दर्ज करवाने पहुंचे चढ़ूनी, ऐलनाबाद नतीजों को लेकर दिया बड़ा बयान

11/2/2021 1:30:54 PM

करनाल(विकास मैहला):  करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर 28 अगस्त को किसानों पर पुलिस की तरफ से किसानों पर लाठीचार्ज हुआ था, जिसकी जांच जारी है। इसी संबंध में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरुनाम सिह चढूनी अपने ब्यान दर्ज कराने करनाल पहुँचे। किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद सरकार द्वारा एक आयोग बनाया गया था जिसके चेयरमैन पंजाब हरियाणा हाइकोर्ट के पूर्व जस्टिस एस एन अग्रवाल हैं, जो लगातार किसानों की गवाही ले रहे हैं। इस मामले में करीब 34 किसानों की , पुलिस अधीक्षक , उपायुक्त , करनाल के तत्कालीन SDM आयुष सिन्हा के अलावा और भी पुलिस कर्मियों की गवाही ली जाएगी।
 
आज पूर्व जस्टिस एस एन अग्रवाल के सामने बयान दर्ज करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरुनाम सिह चढूनी पहुंचे।। अपने बयान दर्ज करवाने से पहले गुरनाम सिंह अपने वकील से बात करते हुए नज़र आए।  वहीं उन्होने ऐलनाबाद उपचुनाव पर कहा कि बीजेपी को तो वोट ही नहीं मिलने चाहिए अब जिसको जनता ने ज़्यादा वोट दिए वो आगे चल रहा है वो जीत रहा है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Isha