सीएम सिटी में दिन दहाड़े डकैती, महिलाअों को बंधक बनाकर लूटे गहने अौर कैश(video)

2/1/2018 1:17:03 PM

करनाल(विकास मेहला): हरियाणा में चोरी की वारदातें आए दिन बढ़ती ही जा रही हैं। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिन दहाड़े चोरी की घटनाअों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सीएम सिटी करनाल का है, जहां बदूक की नोक पर दिनदहाड़े एक घर पर डकैती की गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार करनाल के सेक्टर-7 के मकान नंबर 2184 बलवान सिंह बुटाना का निवास स्थान है। वहां दिनहदाड़े 3 हथियारबंद लुटेरों ने लूट की। लुटेरों ने घर में मौजूद महिलाअों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं लुटेरे महिलाअों द्वारा पहने गहने भी ले गए। बताया जा रहा है कि तीनों लुटेरों के पास पिस्तौल थी अौर उनमें से एक ने अपना मुंह ढका हुआ था। 

बताया जा रहा है कि लुटेरे घर में रखे गहने अौर कैश लेकर फरार हुए हैं। लुटेरे करीब 35 से 40 तोले के जेवरात लेकर गए हैं बाकि जांच के बाद ही पता चल पाएगा। मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है।
 

 

CM सिटी करनाल में दिनदहाड़े डकैती, पुलिस पहुची मौके पर LIVE

Posted by Punjab Kesari Haryana on Wednesday, January 31, 2018