सीएम ने प्रैस कांफ्रेंस कर सुनाई तीन सालों की उपलब्धियां

10/29/2017 1:35:48 PM

करनाल(कमल मिड्ढा): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रैसवार्ता कर करनाल के विकास कार्यों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ 18-20 कामों को लेकर समीक्षा की है, जल्द ही सारे काम पूरे हो जाएंगे। करनाल की मुख्य सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। सीएम ने कहा कि करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए करोड़ो रुपए का बजट रखा गया है। इसके साथ ही करनाले के 7 द्वारों को महान लोगों के नाम पर बनाया जाएगा। अनाज मंडी करनाल में धान घोटाले के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक चीजें बिना तथ्यों के मिलती थी अब तथ्यों के साथ जानकारी मिली है। जो भी मामला सामने आएगा कार्रवाई होगी। वहीं करनाल में हवाई अड्डे बनाने के सवाल पर कहा कि जमीन लेने की योजना चल रही है। सरकार के तीन साल पूरे होने और करनाल में हो रहे विकास पर कहा, करनाल में बहुत विकास कार्य हुए हैं हमारे लिए 90 की 90 विधानसभा बराबर हैं, हम कई कई विकास कार्य आगे भी करेंगे, काम चल रहा है।

कल्पना चावल मेडिकल कॉलेज की सामने आ रही लापरवाही के जवाब और डॉक्टरों की कमी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे हरियाणा में जल्द ही डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा। बढ़ते प्रदूषण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को पराली जलाने को लेकर कई योजनाएं भी बनाई जा रही हैं। दादुपुर नलवी नहर मामले में सीएम ने खुलकर कहा कि इस प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाएंगे। नहर तो क्या ये नाला हैं। जिस किसान को अपनी जमीन वापस लेनी है वो वापस ले लें। ये काम कांग्रेस के समय में आगे नहीं बड़ा, अब इस पर करोड़ो रुपए लगाने का कोई फायदा नहीं है। वहीं विपक्ष द्वारा सरकार पर हो रहे सवालों के हमले पर मुख्यमंत्री बचते हुए नजर आए अौर कहा कि विपक्ष का काम बोलना है।