सीएम सिटी की नवनिर्वाचित मेयर ने निकाला विजयी जुलूस, किया जनता का धन्यवाद

12/22/2018 8:23:21 PM

करनाल(केसी आर्या): सीएम सिटी करनाल नगर निगम के मेयर पद पर विजयी हुई भाजपा समर्थित उम्मीदवार रेणु बाला ने जुलूस निकाल कर जनता का धन्यवाद किया। निगम चुनाव में भाजपा की परचम जीत पर शहर भर में विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें मेयर रेणु बाला गुप्ता, समेत बीजेपी के सभी विजेता पार्षद मौजूद रहे। जुलूस में खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज समेत कई विधायक भी उपस्थित रहे।



जुलूस करनाल शहर के मुख्य मार्गों से निकला गया। ढोल नगाड़ों के साथ कई कार्यकर्ता नाचते नजर आये। कार्यकर्ताओं में काफी खुशी की लहर देखी गई। वहीं लोगों ने मेयर रेणु बाला गुप्ता का फूल-मालाओं से स्वागत किया।



इस दौरान मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि शहर में सभी जगह समान विकास के कार्य किए जाएंगे। शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा, जिस भरोसे जनता ने मुझे चुना है, उसी भरोसे से शहर में विकास कार्य होंगे।

Shivam