करनाल विधायक को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, कहा- तुझे और तेरे बेटे को मारेंगे गोलियां
punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 08:41 AM (IST)
करनाल : हरियाणा के करनाल के विधायक जगमोहन आनंद को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें डाक द्वारा पत्र भेजकर मारने की धमकी मिली है। पत्र में विधायक और उनके बेटे को गोलियों से मारने की धमकी मिली है। वहीं धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है। लेटर भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का एरिया कमांडर बलबीर सिंह बताया है।
विधायक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। साथ ही सीएम सैनी को भी पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी और कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि विधायक को एक महीने के अंदर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी है। साथ ही उनके बेटे को भी जान से मारने धमकी दी है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।