करनाल: जेल में बंदी की मौत, 1 साल पहले हुई थी शादी

7/7/2022 8:14:39 PM

करनाल : करनाल की जेल में बंद बंदी की मौत होने का मामला सामने आया है। वह निसिंग के गांव महमल का रहने वाला था। बताया दा रहा है कि वह दो महीने से चोरी के आरोप में जेल में बंद था। आज अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई तथा गंभीर हालत में उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक गुरजीवन इकलौता बेटा था। उसकी शादी 13 महीने पहले हुई थी। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी मनरीत कौर ने बताया कि दो साल पुराने चोरी के मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया था। उसका पति काफी समय से बीमार था, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस की लापरवाही के कारण ही उसके पति की मौत हुई है। वहीं परिजनों ने इस मामले में जांच की मांग की है। 

जेल कर्मियों का कहना है कि वीरवार को अचानक उसे खून की उल्टी लगी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana