करनाल की बेटी आंचल ने HCS परीक्षा में हासिल किया 5वां रैंक, 5वीं बार दिया था एग्जाम(VIDEO)

12/22/2019 6:10:24 PM

करनाल(के.सी.आर्य)- आज के समय में बेटिया किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। ऐसा ही कर दिखाया है करनाल के सेक्टर 5 की रहने वाली  आँचल ने, जिसने HCS परीक्षा में पांचवा रैंक हासिल किया है। वो कहते हैं ना सफलता एक दिन में नहीं मिलती,ठान लो तो ज़रूर मिलती है। आंचल की मेहनत रंग लाई, और उन्होंने अपनी लगन के दम पर HCS में 5वां रैंक हासिल किया।

आंचल ने दिन रात मेहनत की और अपना लक्ष्य प्राप्त क़िया। आंचल बाकी बच्चों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने इससे पहले 5 बार UPSC  का एग्जाम दिया है जिसमें 3 बार उन्होंने इंटरव्यू तक जाने का मौका मिला, लेकिन वहां सफलता नहीं मिली। पर आंचल ने हार नहीं मानी और उन्होंने अपनी तैयारी को जारी रखा, और इस बार जब HCS का रिजल्ट आया तो उन्होंने अपना नाम देखकर सबसे पहले अपने माता पिता को बताया। वो उस दौरान अपने घर पर नहीं थे, इसलिए आंचल ने वीडियो कॉल करके अपने पेरेंट्स को जानकारी दी। आंचल ने दयाल सिंह स्कूल से पढ़ाई की, और फिर उन्होंने YMCA फरीदाबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की  है।

Isha