इस बार हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ नर्म रुख नहीं: कांबोज

12/26/2018 9:53:16 PM

रादौर(कुलदीप सैनी): रोडवेज कर्मचारियों द्वारा एक बार फिर चक्का जाम के ऐलान के बाद सरकार हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती के मूड में दिख रही है। बुधवार को रादौर में शहीद उधम सिंह जयंती कार्यक्रम में पंहुचे राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कर्मचारियों के इस ऐलान पर तीखा जवाब दिया है। राज्यमंत्री ने कहा कि  सरकार इस बार हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ नर्म रुख नहीं अपनाएगी, हड़ताल के तुरंत बाद बसों को सुचारु कर दिया जाएगा और जो भी हड़ताली कर्मचारी सेवाएं बाधित करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान जो चालक-परिचालक रखे गए थे, उनके बारे में भी सरकार एडजेस्ट करने की दिशा में कार्य कर रही है। भाजपा विधायकों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई नाराजगी नहीं है, अगर कोई नाराजगी है भी तो उसे मिल बैठकर हल कर लिया जाएगा। विपक्ष द्वारा शीतकालीन सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग पर उन्होंने कहा कि ये सत्र केवल सप्लीमेंट्री है, जिसमें केवल सरकार को कुछ वैधानिक कार्य करने होते हैं, आगामी बजट सत्र में विपक्ष को भी पूरा समय मिलेगा। 

Shivam