कटारिया दम्पति ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को मनसा देवी का चित्र व चुनरी उड़ाकर किया सम्मान

7/24/2022 1:59:11 PM

चंडीगढ़ (धरणी) : वर्तमान सांसद व पूर्व  केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री रतनलाल कटारिया व पूर्व में गेल की डायरेक्टर रहीं श्रीमती बंन्तो कटारिया के साथ राष्ट्रपति पद के लिए नवनिर्वाचित देश की पहली आदिवासी महिला श्रीमती द्रोपदी मुर्मू उनके राष्ट्रपति बनने पर शिष्टाचार भेंट कर उनको पंचकूला स्थित माता मनसा देवी का एक चित्र और चुनरी चुनरी उड़ाकर  कर उनका सम्मान किया। 

रतनलाल कटारिया ने श्रीमती द्रोपदी मुर्मू से कहा कि आप के राष्ट्रपति चुने जाने से भारत के इतिहास का एक सुनहरा अध्याय शुरू हुआ है। आप ना केवल भारत की 1.4 बिलियन आबादी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी बल्कि 11 करोड़ आदिवासियों और भारत की आधी आबादी के लिए महिला सशक्तिकरण का प्रेरणा स्त्रोत बनेगी l रतनलाल कटारिया ने कहा कि आज राष्ट्र आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने एनडीए की ओर से द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाकर भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस को एक यादगार पल बना दिया है। 

रतन लाल कटारिया ने बताया कि उनके वोट मांगने के लिए हरियाणा आगमन पर हरियाणा निवास के अंदर दिए गए उद्बोधन का स्मरण कराते हुए कहा कि द्रोपदी मुर्मू ने कहा था कि मैं यह तो नहीं कह सकती कि मैं एक महान व्यक्तित्व बन पाऊंगी।  परंतु मैं इस पद पर रहते हुए स्वधानिक प्रावधानों की रक्षा करूंगी और देश को निराश नहीं करूंगी। 

कटारिया ने कहा कि जहां यह बात सही है कि द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से महिलाओं एवं आदिवासियों के मुद्दे केंद्र में आएंगे द्रोपदी मुर्मू जी ने जिस तरह से 6 वर्ष झारखंड का राज्यपाल रहते हुए अपने सावधानी दायित्व को गरिमा पूर्ण तरीके से निभाया है, उसी गरिमा पूर्ण तरीके से वे राष्ट्रपति के रूप में देश की समस्त 1.4 बिलियन जनता के स्थानिक हितों की रक्षा करेंगी।
 

Content Writer

Manisha rana