पिता का कर्ज उतारने के लिए कासनी ने ज्वाइन की कांग्रेस : धनखड़

6/18/2018 11:16:00 AM

झज्जर(संजीत): पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी प्रदीप कासनी के कांग्रेस में जाने पर प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने इसे एक तरह से अपने पूर्वजों का कर्ज उतारना बताया है। धनखड़ ने बादली में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया को बताया कि प्रदीप कासनी ने कांग्रेस में जाकर एक तरह से अपने पिता का कर्ज ही उतारा है। 

कारण यह है कि कासनी के पिता अपने बेटे को एच.सी.एस. अधिकारी देखना चाहते थे और इसी के चलते उन्होंने कामरेड होना छोड़कर कांग्रेस में जाने का फैसला किया था। यदि अब कासनी कांग्रेस में चले गए है तो यह कौन से आश्चर्य की बात है। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर नेता रात को सपने में मुख्यमंत्री बनकर सोता है लेकिन सुबह स्थिति कुछ और होती है। 

Rakhi Yadav