केजरीवाल को हिसार की यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम करने की नहीं मिली इजाजत, अशोक तंवर का फूटा गुस्सा

9/5/2022 6:11:38 PM

हिसार: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में कार्यक्रम करने की इजाजत ना मिलने पर आप नेता अशोक तंवर का प्रदेश सरकार पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाले केवल अपने कार्यक्रमों के लिए प्रदेश के विश्वविद्यालयों का प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिसार में मेक इंडिया नंबर वन अभियान की शुरुआत करने के लिए छात्रों से संवाद करना चाहते हैं। लेकिन भाजपा वाले उनके दौरे से इतने घबरा गए हैं कि उन्हें कार्यक्रम करने की इजाजत भी नहीं दी।

 

कुलदीप के भाजपा में शामिल होने पर भी बोले तंवर

 

अशोक तंवर ने हिसार में प्रेसवार्ता कर प्रदेश की गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के दो दिवसीय दौरे से पहले बीजेपी वाले घबरा गए हैं। इसी के साथ कुलदीप बिश्नोई पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की झूठ वाली नीति से प्रभावित होकर कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा का दामन थामा है। वहीं इस दौरान तंवर ने कांग्रेस में चल रहे भीतरघात पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जी-23 ग्रुप दरअसल गद्दार ग्रुप है। उन्होंने कहा कि जी23 ग्रुप ने कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ हल्ला बोला हुआ है।

 

7 और 8 सितंबर को हरियाणा में हुंकार भरेंगे केजरीवाल

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 7 सितंबर को हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। मिशन इंडिया नंबर वन के तहत केजरीवाल का पहला कार्यक्रम हिसार में होगा। इसमें प्रदेश भर के हर वर्ग और तबके के लोग हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के तहत हिंदुस्तान को दुनिया में शक्तिशाली देश बनाने को लेकर केजरीवाल छात्रों के साथ संवाद करेंगे।  इसमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी होगी। इसी के साथ 8 सितंबर को आदमपुर में तिरंगा यात्रा  निकालने के बाद अरविंद केजरीवाल एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। आप की इस रैली को आदमपुर उपचुनाव से पहले की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि आप हरियाणा में प्रस्तावित हर चुनाव में सिंबल पर लड़ने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे।  

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan