केजरीवाल ने सैलरी से किसान के परिवार को भेजे 5 लाख रुपए

12/2/2018 10:08:48 AM

इसराना(पंकेस): बांध गांव पहुंचकर आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद और राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने किसान के परिवार को 5 लाख रुपए का कैश दिया। यह आर्थिक सहायता के लिए राशि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सैलरी से दी गई है। नवीन जयहिंद ने कहा कि हम किसान के बेटे की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगे। वह जितना पढऩा चाहेगा, हम करवाएंगे।

बता दें कि इससे पहले नवीन जयहिंद झज्जर में आत्महत्या करने वाले एक किसान के परिवार के मददगार बने थे। नवीन जयहिंद ने सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि चुनाव से पहले किसानों के लिए नंगे होकर प्रदर्शन करने वाले आज मुंह छिपा रहे हैं। राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने परिवार से मिलकर कहा कि हरियाणा में किसान लगातार अपनी जान गंवा रहे हैं। 

Deepak Paul