केजरीवाल को इनेलो जींद उपचुनाव में ही धूल चटा देगी: अभय चौटाला

11/1/2018 3:45:22 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड): इनेलो के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला अाज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे, कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर गदगद हुए चौटाला ने मंच से सबोंधन के दौरान केजरीवाल को अाड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ये तो कल का पैदा हुअा बच्चा है जिसे जींद उपचुनाव में ही धूल चटा देंगे। इसके बाद चौटाला ने इशारों ही इशारों में कांग्रेस पर भी निशाना साधा।  
 

Deepak Paul