लोकसभा चुनाव व भारत न्याय यात्रा को लेकर खरगे ने बुलाई अहम बैठक, हरियाणा से उदयभान व हुड्डा होंगे शामिल

12/29/2023 9:44:57 PM

दिल्ली(कमल कंसल): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 4 जनवरी को एक बैठक बुलाई है। यह बैठक कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में 11 बजे से होगी। इस बैठक में सभी राज्यों के प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेशाध्यक्ष व महासचिवों को बुलाया गया है। इस बैठक का एजेंडा 2024 का चुनाव और भारत न्याय यात्रा होगी।

खरगे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में वर्ष 2024 के चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही रणनीति भी बनाई जाएगी। इसके अलावा राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा को लेकर भी चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेस द्वारा मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा निकाली जानी है। यह यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जाएगी।

वहीं इस बैठक में हरियाणा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के अलावा रणदीप सुरजेवाला  व कुमारी सैलजा भी शामिल होंगी।  वहीं पंजाब से प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग और CLP लीडर प्रताप सिंह बाजवा शामिल होंगे।

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal