गोली लगने से युवक घायल

12/5/2016 11:25:04 PM

खरखौदा: गांव हलालपुर में एक युवक को संदिग्ध हालत में गोली लगने का मामला सामने आया है। घायल को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। हलालपुर गांव में शनिवार रात को संदिग्ध हालत में चली गोली लगने से राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राकेश फिलहाल दिल्ली में रहता है और शनिवार को ही अपने गांव हलालपुर आया था। रात को वह अपने घर के पास बने बगीचे में टहल रहा था। उसी दौरान उसे गोली लग गई। गोली उसके चेहरे को छूते हुए निकल गई। 


घायल राकेश दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार का कहना है कि अभी घायल बयान देने की हालत में नहीं है। ऐसे में अभी यह नहीं पता चल पाया है कि उसे गोली कैसे लगी और किसने मारी। शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।