खट्टा सिंह पर लगा पत्रकार छत्रपति के मर्डर का आरोप(Video)

11/17/2017 2:14:40 PM

दिल्ली (कमल कंसल): राम रहीम का पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह जहां डेरा प्रमुख के खिलाफ बयान देने के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहा है। वहीं खट्टा सिंह की भांजी सुमिंद्र कौर डेरा के पक्ष में आई। उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खट्टा सिंह पर डेरा अौर राम रहीम को बदनाम करने के आरोप लगाए। उसने कहा कि खट्टा सिंह ने उसे डेरा अौर राम रहीम पर झूठे आरोप लगाने अौर मीडिया के सामने आकर गलत बोलने के लिए कहा था। 

सुमिंद्र ने कहा कि उसने इस बात से इंकार किया तो खट्टा सिंह ने उसे डराया अौर धमकाया। इतना ही नहीं खट्टा सिंह ने उसे किडनैप करने की कोशिश की अौर उससे उसकी जान को खतरा है। उसने खट्टा सिंह के नार्को टेस्ट की मांग की है। सुमिंद्र ने कहा कि खट्टा सिंह डेरा को ब्लैक मेल कर 20 करोड़ रुपए हड़पना चाहता था। जो शिकायतकर्ता साध्वियां थी वह खट्टा सिंह के घर पर रही थी। उसने कहा, "जब खट्टा सिंह 2005 में डेरा छोड़कर गया तो मैं उसकी भांजी थी तो मुझे डेरा से क्यों नहीं लेकर गया।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके वकील एपी सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पत्रकार छत्रपति की हत्या खट्टा सिंह ने करवाई थी। डेरा को बदनाम करने अौर राम रहीम को फंसाने के लिए खट्टा ने छत्रपति की हत्या करवाई थी।