खट्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना के नियमों का पालन करने की अधिकारियों को दिलाई शपथ

10/12/2020 4:30:19 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी अधिकारियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। वीडियो कांफसिंग के माध्यम से सभी जिला मुख्यालयों पर जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारी सचिवालय में इकट्ठे हुए। जहां मुख्यमंत्री ने सभी को शपथ दिलाई।


यमुनानगर के उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्लोगन, एस एम एस अर्थात सोशल डिस्टेंस मास्क एंड सैनिटाइजेशन का पालन करें तो कोरोना पर विजय पाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि यमुनानगर की स्थिति में काफी सुधार है जहां 92% रिकवरी है। वहीं यमुनानगर में अभी तक 4700 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जिनमें से 4335 की रिकवरी हुई है। जबकि एक्टिव केस 274 है जिनमें से 131 होम आइसोलेट है वहीं इस समय 397 एक्टिव कंटेनमेंट जोन मौजूद है ।

Manisha rana