खट्टर और विज सी.आई.डी. के साथ फुटबाल की तरह खेल रहे: जयहिंद

1/11/2020 3:38:55 PM

रोहतक (दीपक): आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिल विज प्रदेश की जनता की सुरक्षा की बजाय एक-दूसरे की मुखबिरी में उलझे हैं।

सरकार चलाने को लेकर खट्टर और विज सी.आई.डी. के साथ फुटबाल की तरह खेल रहे हैं। नवीन जयहिंद शुक्रवार को पदाधिकारी-कार्यकत्र्ता मीटिंग को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सी.आई.डी. को लेकर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री पद को लेकर है। सरकार सिर्फ हरियाणा पुलिस का मनोबल तोडऩे का काम कर रही है।

प्रदेश में आए दिन लूट-डकैती, रेप, हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विभागों के अदला-बदली में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को यह डर सता रहा है कि कहीं अनिल विज उनकी व उनके मंत्रियों-विधायकों की मुखबिरी न करवा रहे हों। रोहतक पार्टी कार्यालय में 11 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं की मीटिंग ली जाएगी, जिसमें दिल्ली चुनाव को लेकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

Isha