खट्टर सरकार के आज पूरे होंगे हजार दिन

7/21/2017 8:53:43 AM

चंडीगढ़:प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार के कार्यकाल के आज एक हजार दिन पूरे होने जा रहे हैं। प्रदेश के लोगों ने 26 अक्तूबर, 2014 को पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाकर प्रदेश में एक राजनीतिक परिवर्तन की शुरूआत की थी व पार्टी हाईकमान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खट्टर पर विश्वास व्यक्त कर उन्हें मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी थी। मुख्यमंत्री 21 जुलाई को दोपहर बाद 3.30 बजे स्थानिय होटल में मीडिया से रू-ब-रू होंगे तथा सरकार के कार्यकाल की अब तक की उपलब्धियों व अपने आगे के विजन की जानकारी प्रदेश के लोगों को देंगे।

मंत्रिमंडल की बैठक 25 को
चंडीगढ़: हरियाणा मंत्रिमंडल की आगामी बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में 25 जुलाई को प्रात: 11 बजे होगी।