खट्टर देश में सबसे कमजोर मुख्यमंत्री: दिग्विजय

8/2/2017 8:50:58 AM

नूंह:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला द्वारा घोषणा करने कि अगला चुनाव मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चेहरे को आगे रखकर लड़ा जाएगा। इस पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वे इसका स्वागत करते हैं। इस फैसले ने इनैलो की राह और आसान बना दी है, क्योंकि मनोहर लाल को मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की जनता ही नहीं बल्कि भाजपा के विधायक व मंत्री भी नकार चुके हैं। 

उन्होंने खट्टर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी कमजोर व डमी मुख्यमंत्री करार दिया और कहा कि वे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के इतिहास के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री हैं। वहीं, भूपेंद्र हुड्डा को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है और फिलहाल मोदी के सामने टिकने वाला कोई नजर नहीं आ रहा, ऐसे में हुड्डा बेवजह मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। आने वाले चुनावों में इनैलो की सरकार बननी तय है और इनैलो किसी के साथ कोई समझौता प्रदेश में नहीं करेगी।