कांग्रेस का घोषणा पत्र देश विरोधी : खट्टर

4/4/2019 1:42:18 PM

यमुनानगर (सतीश): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांगे्रस के घोषणापत्र में गरीबी हटाओ अहम मुद्दा है लेकिन पिछले 60 साल में कांग्रेस ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया। 

मुख्यमंत्री बुधवार को बिलासपुर स्थित अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी व मनमोहन सिंह के कार्यकाल को गिनाते हुए कहा कि उन्होंने गरीबी के नाम पर केवल बड़ी-बड़ी बातें की लेकिन भाजपा ने इस मुद्दे पर बात ही नहीं बल्कि काम भी किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीब वर्ग के हित में बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

उन्होंने कांगे्रस के घोषण पत्र को देश विरोधी करार दिया है। खट्टर ने कहा कि ईमानदार चौकीदार को चोर बताया जा रहा है इससे कांगे्रस की मानसिकता का पता चलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में 3 महीने बीतने के बावजूद भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ। न ही राजस्थान के किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपए गए। उधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर विपक्ष ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि सी.एम. के कार्यक्रम में किराए की भीड़ देखने को नहीं मिली, अधिकतर कुॢसयां खाली रहीं। 

Shivam