खेलो इंडिया यूथ गेम्स- पदक तालिका में पहले स्थान पर हरियाणा, खिलाड़ियों का जलवा बरकरार

6/6/2022 3:47:12 PM

पंचकूला:  खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में देशभर से पहुंचे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखा रहे हैं। वहीं हरियाणा के खिलाड़ी डंका बजाते हुए मेडलों पर लगातार कब्जा करने में लगे हैं। जिसकी बदौलत ही अब पदक तालिका में हरियाणा पहले स्थान पर पहुंच चुका है।



हरियाणा के हिस्से में अब तक 10 गोल्ड मेडल और 7 सिल्वर मेडल हैं। अलग-अलग खेलों में खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। वहीं इस समय हरियाणा खेमे में खुशी की लहर है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी हरियाणा का दब-दबा यूं ही रहने वाला होगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Vivek Rai