खेलो इंडिया यूथ गेम्स: हरियाणा के खिलाड़ियों में दिखा दम, लहराया जीत का परचम

6/5/2022 6:06:13 PM

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखा रहे हैं। वहीं बात अगर हरियाणा के खिलाड़ियों की करें तो एक बार फिर से प्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए मेडलों पर कब्जा करने लगे हैं। दरअसल, रेसलिंग में 51 किलोग्राम भार वर्ग में रोनित ने पहला गोल्ड  जीतकर नाम रौशन किया तो वहीं राहुल ने सिल्वर और कपिल दलाल ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया और सबका मान बढ़ाया। वहीं 92 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल जागलान ने गोल्ड मेडल जीता है। 


(रोनित) 



बताया जा रहा है कि साल 2018 में दिल्ली में आयोजित पहली खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 102 पदक जीतकर देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया था। खेलो इंडिया-2019 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 178 पदक जीते और 2020 में 200 पदकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्थान भले ही बदलते रहे हों, लेकिन हमारे पदकों की संख्या हर बार बढ़ती रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 5 स्वदेशी खेलों सहित कुल 25 खेलों के लिए देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 8500 खिलाड़ी और तकनीकी अधिकारी भाग ले रहे हैं। 13 जून तक चलने वाले इन खेलों का आयोजन पंचकूला के साथ-साथ अम्बाला, शाहबाद व दिल्ली में भी होगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च)

Content Writer

Manisha rana