टोहाना-जाखल अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे एससीएस खेमका का दिखा खौफ

10/26/2018 3:56:54 PM

टोहाना(सुशील सिंगला): मार्किटिंग बोर्ड के एससीएस अशोक खेमका ने शुक्रवार को जाखल मंडी में पहुंचकर धान की खरीद का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आढतियों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को सुना। खेमका के दौरे के दौरान खास बात यह रही कि पंजाब की अनाज मंडी से हरियाणा में धान बेचने के लिए आ रहे किसान को पुलिस ने बार्डर पर रोक लिया तथा खेमका के जाते ही वह किसान अनाज मंडी में धान बेचते हुए दिखाई दिया। 

इस दौरान जब खेमका से इस बारें में पूछा गया तो उन्होंनें कहा कि पहले हरियाणा के किसानों के धान की खरीद की जाएगी। उसके बाद बाहर की खरीद के लिए सोचा जाएगा। वहीं, इस बारे में किसान ने कहा कि कुछ समय तक उन्हें मंडी में जाने नही दिया गया उसके बाद अब जाने दिया गया है। 

Rakhi Yadav