युवक का अपहरण कर मांगी 5 लाख की फिरौती, 2.5 लाख देने के बाद भी नहीं छोड़ा
12/31/2019 12:40:21 PM
निसिंग(संजय): शहर के मुख्य बाजार स्थित एक दुकान से एक व्यक्ति को अगवा कर उसके परिजनों से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। अगवा हुए व्यक्ति के पिता दर्शन लाल ने बताया कि उसकी मेन बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। दुकान पर उसका बेटा 30 वर्षीय विश्व भारती बैठा था।
इस दौरान रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक युवक मुंह पर कपड़ा ढक कर आया और सामान लेने की बात कहने लगा और वह करीब एक घंटे तक दुकान पर ही बैठा रहा। तभी उसका बेटा विश्व भारती दुकान पर आया। जिसके बाद दर्शन लाल नहाने घर चला गया करीब 10 मिनट बाद वापस लौट कर देखा तो पाया कि विश्व नाथ दुकान से गायब है। उसके बाद करीब पौने एक बजे उसके पड़ोसी का फोन आया और उसने बताया कि विश्व का उसके फोन आया था और वह कह रहा था कि उसका अपहरण हुआ है और अपहरणकत्र्ता 5 लाख रुपए की रिशवत मांग रहे हैं।
इतना ही नहीं, जब आरोपी से बात की गई, तो उसने कहा वह कृ ष्ण दादूपुर बोल रहा है, घर में जो अढ़ाई लाख रुपए पड़े है, वो लेकर आवो और पुलिस को सूचना दी तो वह जान से हाथ धो बैठेंगे। उसके बाद आरोपी का फोन आया कि पैसे उचाना के पास गन्ने के खेत में पेड़ के पास रख दो। उन्होंने आरोपी की बताई हुई जगह पर पैसे रख दिए। मगर उसके बाद न तो आरोपी का फोन आया न ही उसका बेटा वापस लौटा। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि इस मामले में 3 टीमें गठित कर दी हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।