मामा के घर रह रही युवती का दिनदहाड़े अपहरण, पूरी वारदात CCTV में कैद

5/28/2020 5:41:22 PM

गोहाना(अरोड़ा): गोहाना सदर थाने के सरगथल गांव में एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। अपहरण की पूरी वारदात सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। युवती मामा के घर रह रही थी। उसके मामा के बयान पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया तथा तलाश प्रारम्भ कर दी।

जगबीर पुत्र ईश्वर सिंह के अनुसार उसकी भांजी 20 साल से उसके घर रह रही है। शाम के 4.30 बजे जब वह गांव में स्थित जिम के पास से गुजर रही थी, तब उसका अचानक अपहरण कर लिया गया। अपहरण की यह वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरे में दर्ज हो गई।

सी.सी.टी.वी. फुटेज में गांव का विकास उर्फ भोली पुत्र कृष्ण अपने साथियों के साथ उसका अपहरण करता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्हाेंने कहा कि आरोपी उसे पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। उन्हाेंने पुलिस से गुहार की कि कोई अनहोनी होने से पहले उसकी भांजी को सुरक्षित बरामद कर लिया जाए।

(अगर आप केवल सोनीपत की ही खबरें पढऩा चाहते हैं तो लाईक करें Facebook पेज Sonipat Kesari)

Edited By

vinod kumar