घर में घुसकर मां-बेटी पर किया कातिलाना हमला, बेटी की मौत

2/25/2022 9:44:45 AM

जींद (ब्यूरो) : शहर की इम्प्लाइज कॉलोनी में वीरवार दोपहर बाद एक घर में घुसकर कमलेश और उसकी मां पर कातिलाना हमला बोला गया। इसमें कमलेश की मौके पर मौत हो गई और उसकी मां लक्ष्मी (80) गंभीर घायल हो गई। उसे पी.जी.आई. रोहतक रैफर किया गया है। सूचना मिलते ही एस.पी. नरेंद्र बिजारनिया, डी.एस.पी. धर्मबीर खर्ब और डी.एस.पी. जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। एस.पी. ने पुलिस को हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

जानकारी अनुसार वीरवार दोपहर बाद लक्ष्मी और उसकी बेटी कमलेश घर में बैठी हुई थीं। हमलावर ने तेजधार हथियारों से दोनों पर हमला बोल दिया। इसमें कमलेश की मौके पर मौत हो गई और उसकी मां गंभीर घायल हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गया। दीपक नामक युवक अनुसार वह दोपहर बाद 1 बजे घर गया था। वह लगभग 2 बजे वापस आया तब दरवाजा बंद मिला। अंदर कमलेश का शव लहूलुहान पड़ा था व लक्ष्मी घायल थी। उसने तुरंत इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। कमलेश के पिता ने 2 शादियां की थीं। दूसरी पत्नी के बेटों का इम्पलाइज कॉलोनी के इस मकान को लेकर कमलेश और उसकी मां के साथ विवाद था। अब पुलिस मान रही है कि इसी प्रॉपर्टी विवाद के चलते कमलेश की हत्या की गई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana