किन्नर समाज गरीब लोगों की भलाई करने का काम करता है: शिक्षा मंत्री

11/17/2022 6:03:19 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के शिक्षा के मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि किन्नर समाज गरीब लोगों की भलाई करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि वह समाज हम लोगों की खुशियों में और खुशी लाता है। समाज के लोगों को उनके साथ समानता का व्यवहार करना चाहिए।

बता दें यमुनानगर में आज से किन्नर महासम्मेलन का कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। जो एक सप्ताह तक चलेगा। इस कार्यक्रम देश और प्रदेश से किन्नर पहुंच रहे है। उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए समाज के उत्थान के लिए चर्चा करके योजनाएं बनाई जाएंगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर पहुंचे थे। इस दौरान किन्नर समाज ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस समाज में आकर बहुत खुशी हो रही है। इस समाज के साथ लोगों को भेद भाव नहीं करना चाहिए। इनके सरकार द्वार कई योजनाएं चलाई गई है,जिसका लाभ किन्नर समाज को मिल रहा है।वहीं किन्नर समाज की महंत रेशमा ने शिक्षा मंत्री का कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि वह हमारे समाज के लिए हमेशा सहयोग करते है। 

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Content Editor

Ajay Kumar Sharma