मुख्यमंत्री सहित किरण, अभय व स्पीकर ने शोक प्रस्ताव पढ़े

8/3/2019 10:35:06 AM

चंडीगढ़ (बंसल/ पांडेय): हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सबसे पहले शोक प्रस्ताव पढ़े गए और सदस्यों ने सदन में दो मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की। सर्वप्रथम सदन के नेता व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़े। सदन शुरू होते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल,कांग्रेस विधायक किरण चौधरी और इनैलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने अपनी पार्टी की तरफ से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने भी शोक संदेश पढ़े। सदन में जिनके लिए शोक संदेश पढ़े गए उनमें गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर,दिल्ली की भूतपूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हरियाणा की पूर्व मंत्री शारदा रानी व संयुक्त पंजाब विधानसभा की भूतपूर्व सदस्य स्नेह लता शामिल हैं। इसके अलावा, 4 स्वतंत्रता सेनानियों में जिला कुरुक्षेत्र के गांव कराह साहिब के जगीर सिंह, रेवाड़ी के गांव मुसेपुर के रामनारायण, अम्बाला शहर के देसराज भट्टï और चरखी दादरी के गांव द्वारका के दुलीचंद शामिल हैं।

इसी प्रकार सेनाओं के 34 शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा हरियाणा के कांवडिय़ों के अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में हुए निधन पर शोक प्रकट किया गया।

Edited By

Naveen Dalal