परिवर्तन रैली में किरण चौधरी भाजपा-इनेलो को लिया निशाने पर

9/9/2018 7:13:57 PM

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोड़): प्रदेश में 2019 के चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है, राजनीतिक दल रैलियां करने में जुटे हुए हैं। उधर कांग्रेस के कई गुटों की रैलियां पूरे प्रदेश में इन दिनों चल रही हैं। इसी क्रम में हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस दल की नेता किरण चौधरी की अगुवाई में भी इन दिनों प्रदेश भर में परिवर्तन रैलियां चल रही हैं। आज कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में थानेसर विधानसभा से कांग्रेसी नेता सुभाष पाली ने विशाल रैली का आयोजन किया। यहां कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी रैली में पहुंची।



उन्होंने रैली में भारी भीड़ को देखकर रैली के आयोजक कांग्रेसी नेता सुभाष पाली की खूब प्रशंसा की। किरण चौधरी ने भाजपा सहित इनेलो पर भी जमकर निशाना साधा। एसवाईएल के बहाने किरण चौधरी ने इनेलो पर निशाना साधा और दादूपुर नलवी नहर को डिनोटिफाई किए जाने पर बोलते हुए उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा। बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के साथ-साथ रसोई गैस के बढ़े हुए दामों के बारे में केंद्र सरकार को घेरा।

Shivam