किरण चौधरी की परिवर्तन रैली रिकॉर्ड तोड़ होगी: सुभाष बत्रा

9/9/2018 11:07:44 AM

कुरुक्षेत्र(धमीजा): हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष बत्तरा ने दावा किया कि कांग्रेस विधायक दल की नेता व पूर्व मंत्री किरण चौधरी की थानेसर अनाज मंडी में 9 सितम्बर को होने वाली परिवर्तन रैली रिकॉर्ड तोड़ होगी। रैली का आयोजन कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सुभाष पाली द्वारा किया जा रहा है। रैली को कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी संबोधित करेगी। इस अवसर पर सुभाष बत्रा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। आज कर्मचारी, व्यापारी व किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर खड़े है। 

बत्रा ने कहा कि कितनी हैरानी की बात है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था डावांडोल होने के कारण भाजपा के कार्यकाल में ही हरियाणा जला जिसमें सबसे ज्यादा नुक्सान रोहतक के व्यापारियों का हुआ। उन्होंने कहा कि हरियाणा का जो व्यापारी वर्ग कभी मात्र भाजपा की रीढ़ की हड्डा हुआ करता था, वही आज बढ़ती महंगाई व मनोहर सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों के कारण भाजपा से छिटक कर कांग्रेस के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोगों को धर्म व जाति के नाम पर लड़वाने का काम किया है। सुभाष ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी और चुनाव में भाजपा को डबल डिजिट भी नहीं मिलेगा। 

पत्रकार वार्ता में रैली के मुख्य आयोजक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय संगठन सचिव सुभाष पाली एवं नवनियुक्त कांग्रेस महिला सैल कुरुक्षेत्र की अध्यक्ष निशी गुप्ता भी मौजूद रहीं। 
 

Deepak Paul