किसान नेता सुरेश कोथ को पुलिस ने किया रिहा

2/23/2018 5:17:36 PM

नारनौंद(हरकेश जांगड़ा): वीरवार की सुबह किसान नेता सुरेश को पुलिस ने घर से गिरफतार कर लिया था। जिसके विरोध में किसानों ने खेड़ी चौपटा पर जाम लगा दिया था। और बाजार में दुकानों पर भी तालाबंदी कर दी गई थी। किसानों ने धरना जारी कर दिया, जिसके बाद आज शुक्रवार को पुलिस ने किसान नेता सुरेश कोथ को रिहा कर दिया है।

सुरेश कोथ के रिहा होने के बाद किसानों ने अपना धरना भी समाप्त कर दिया और कल बंद दुकानें भी खोली गई। वहीं किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि, आज शाम तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों से बातचीत कर आगे की रणनीति का खुलासा किया जाएगा।