किसान आंदोलन का असर, सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल

6/7/2018 12:49:24 PM

गोहाना(सुनील जिंदल): स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने अौर कर्ज माफी की मांग को लेकर देशभर का किसान पिछले सात दिनों से 10 जून तक हड़ताल पर है। किसानों की हड़ताल के चलते मंडियों में सब्ज़ी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। गोहाना की सब्जी मंडी में किसानों ने सब्ज़ी की सप्लाई कम कर दी है। किसानों की हड़ताल के चलते सब्जियां महंगी हो गई हैं जिससे आम आदमी को भारी परेशानी हो रही है। अभी किसानों की हड़ताल 10 जून तक चलेगी जिससे सब्जियों के भाव और बढ़ सकते हैं। 

सब्जी        पहले               अब 

टमाटर     10 रुपए          20 रुपए
घीया        15 रुपए          25 रुपए
अरवी        40 रुपए          60 रुपए 
खीरा        15 रुपए          25 रुपए
प्याज        10 रुपए         20 रुपए
आलू         10 रुपए         20 रुपए
खरबूजा     30 रुपए        50 रुपए 
तोरी         15 रुपए         25 रुपए
नींबू          40  रुपए        80 रुपए

इनके अलावा और सब्जियों के साथ-साथ फल भी महंगे हो गए हैं। सब्जी मंडी में काम करने वाले दुकानदारों की माने तो किसान आंदोलन के चलते मंडियों में सब्जियां पहले से कम आ रही हैं जिसके चलते हर सब्जी के भाव में दो से तीन गुणा तक तेजी आई है। अभी किसानों की हड़ताल और चलेगी जिस के चलते सब्जियां और महंगी हो सकती हैं। जहां मंडी में पूरा दिन ग्राहकों की आवाजाही रहती थी वहीं सब्जियों के दाम बढ़ने के बाद ग्राहक भी कम आ रहे हैं जिससे उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ रहा है  

वहीं, मंडी में सब्जी लेने वालों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में सब्जियों के भाव मे बहुत तेजी आई है। जिससे उनके घर का बजट बढ़ गया है। वे कम अौर जरुरत की चीजें ही खरीद रहे हैं।
 

Nisha Bhardwaj